[{"data":1,"prerenderedAt":1511},["ShallowReactive",2],{"content-\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Ftritiysrgbhag5":3,"content-query-k9CAxPAb2N":151},[4,12,17,21,25,29,33,37,41,46,50,54,58,62,66,70,74,78,82,86,90,94,99,103,107,111,115,119,123,128,132,136,140,144,148],{"_path":5,"title":6,"description":7,"part":8,"image":9,"prev_path":10,"next_path":11},"\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fkthavstukthavstu","॥ कथावस्तु कथावस्तु॥","प्रथम सर्ग  \u002F  भाग  1 >>रश्मिरथी का अर्थ होता है वह व्यक्ति, जिसका रथ रश्मि अर्थात सूर्य की किरणों का हो। इस काव्य में रश्मिरथी नाम कर्ण का है क्योंकि उसका चरित्र सूर्य के समान प्रकाशमान है","कथावस्तु","\u002Fimages\u002Fraamdharisingh\u002Frashmirathi.jpeg",null,"\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fprthmsrgbhag1",{"_path":11,"title":13,"description":14,"part":15,"image":9,"prev_path":5,"next_path":16},"॥ प्रथम सर्ग    भाग  1॥","जय हो जग में जले जहाँ भी, नमन पुनीत अनल को,जिस नर में भी बसे, हमारा नमन तेज को, बल को।किसी वृन्त पर खिले विपिन में, पर, नमस्य है फूल,सुधी खोजते नहीं, गुणों का आदि, शक्ति का मूल।ऊँच-नीच का","प्रथम सर्ग","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fprthmsrgbhag2",{"_path":16,"title":18,"description":19,"part":15,"image":9,"prev_path":11,"next_path":20},"॥ प्रथम सर्ग    भाग  2॥","अलग नगर के कोलाहल से, अलग पुरी-पुरजन से,कठिन साधना में उद्योगी लगा हुआ तन-मन से।निज समाधि में निरत, सदा निज कर्मठता में चूर,वन्यकुसुम-सा खिला कर्ण, जग की आँखों से दूर।नहीं फूलते कुसुम मात्र","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fprthmsrgbhag3",{"_path":20,"title":22,"description":23,"part":15,"image":9,"prev_path":16,"next_path":24},"॥ प्रथम सर्ग    भाग  3॥","फिरा कर्ण, त्यों साधु-साधु कह उठे सकल नर-नारी,राजवंश के नेताओं पर पड़ी विपद् अति भारी।द्रोण, भीष्म, अर्जुन, सब फीके, सब हो रहे उदास,एक सुयोधन बढ़ा, बोलते हुए, वीर! शाबाश !द्वन्द्व-युद्ध","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fprthmsrgbhag4",{"_path":24,"title":26,"description":27,"part":15,"image":9,"prev_path":20,"next_path":28},"॥ प्रथम सर्ग    भाग  4॥","पूछो मेरी जाति , शक्ति हो तो, मेरे भुजबल सेरवि-समान दीपित ललाट से और कवच-कुण्डल से,पढ़ो उसे जो झलक रहा है मुझमें तेज-प़काश,मेरे रोम-रोम में अंकित है मेरा इतिहास।अर्जुन बङ़ा वीर क्षत्रिय ह","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fprthmsrgbhag5",{"_path":28,"title":30,"description":31,"part":15,"image":9,"prev_path":24,"next_path":32},"॥ प्रथम सर्ग    भाग  5॥","करना क्या अपमान ठीक है इस अनमोल रतन का,मानवता की इस विभूति का, धरती के इस धन का।बिना राज्य यदि नहीं वीरता का इसको अधिकार,तो मेरी यह खुली घोषणा सुने सकल संसार।अंगदेश का मुकुट कर्ण के मस्तक","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fprthmsrgbhag6",{"_path":32,"title":34,"description":35,"part":15,"image":9,"prev_path":28,"next_path":36},"॥ प्रथम सर्ग    भाग  6॥","लगे लोग पूजने कर्ण को कुंकुम और कमल से,रंग-भूमि भर गयी चतुर्दिक् पुलकाकुल कलकल से।विनयपूर्ण प्रतिवन्दन में ज्यों झुका कर्ण सविशेष,जनता विकल पुकार उठी, जय महाराज अंगेश।महाराज अंगेश! तीर-सा","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fprthmsrgbhag7",{"_path":36,"title":38,"description":39,"part":15,"image":9,"prev_path":32,"next_path":40},"॥ प्रथम सर्ग    भाग  7॥","जनमे नहीं जगत् में अर्जुन! कोई प्रतिबल तेरा,टँगा रहा है एक इसी पर ध्यान आज तक मेरा।एकलव्य से लिया अँगूठा, कढ़ी न मुख से आह,रखा चाहता हूँ निष्कंटक बेटा! तेरी राह।मगर, आज जो कुछ देखा, उससे ध","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fdvitiysrgbhag1",{"_path":40,"title":42,"description":43,"part":44,"image":9,"prev_path":36,"next_path":45},"॥ द्वितीय सर्ग    भाग  1॥","शीतल, विरल एक कानन शोभित अधित्यका के ऊपर,कहीं उत्स-प्रस्त्रवण चमकते, झरते कहीं शुभ निर्झर।जहाँ भूमि समतल, सुन्दर है, नहीं दीखते है पाहन,हरियाली के बीच खड़ा है, विस्तृत एक उटज पावन।आस-पास कुछ","द्वितीय सर्ग","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fdvitiysrgbhag2",{"_path":45,"title":47,"description":48,"part":44,"image":9,"prev_path":40,"next_path":49},"॥ द्वितीय सर्ग    भाग  2॥","श्रद्धा बढ़ती अजिन-दर्भ पर, परशु देख मन डरता है,युद्ध-शिविर या तपोभूमि यह, समझ नहीं कुछ पड़ता है।हवन-कुण्ड जिसका यह उसके ही क्या हैं ये धनुष-कुठार?जिस मुनि की यह स्रुवा, उसी की कैसे हो सकती तल","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fdvitiysrgbhag3",{"_path":49,"title":51,"description":52,"part":44,"image":9,"prev_path":45,"next_path":53},"॥ द्वितीय सर्ग    भाग  3॥","कर्ण मुग्ध हो भक्ति-भाव में मग्न हुआ-सा जाता है,कभी जटा पर हाथ फेरता, पीठ कभी सहलाता है,चढें नहीं चीटियाँ बदन पर, पड़े नहीं तृण-पात कहीं,कर्ण सजग है, उचट जाय गुरुवर की कच्ची नींद नहीं।वृद्ध","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fdvitiysrgbhag4",{"_path":53,"title":55,"description":56,"part":44,"image":9,"prev_path":49,"next_path":57},"॥ द्वितीय सर्ग    भाग  4॥","खड्ग बड़ा उद्धत होता है, उद्धत होते हैं राजे,इसीलिए तो सदा बनाते रहते वे रण के बाजे।और करे ज्ञानी ब्राह्मण क्या? असि-विहीन मन डरता है,राजा देता मान, भूप का वह भी आदर करता है।सुनता कौन यहाँ","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fdvitiysrgbhag5",{"_path":57,"title":59,"description":60,"part":44,"image":9,"prev_path":53,"next_path":61},"॥ द्वितीय सर्ग    भाग  5॥","सिर था जो सारे समाज का, वही अनादर पाता है।जो भी खिलता फूल, भुजा के ऊपर चढ़ता जाता है।चारों ओर लोभ की ज्वाला, चारों ओर भोग की जय;पाप-भार से दबी-धँसी जा रही धरा पल-पल निश्चय।जब तक भोगी भूप प","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fdvitiysrgbhag6",{"_path":61,"title":63,"description":64,"part":44,"image":9,"prev_path":57,"next_path":65},"॥ द्वितीय सर्ग    भाग  6॥","वीर वही है जो कि शत्रु पर जब भी खड्ग उठाता है,मानवता के महागुणों की सत्ता भूल न जाता है।सीमित जो रख सके खड्ग को, पास उसी को आने दो,विप्रजाति के सिवा किसी को मत तलवार उठाने दो।जब-जब मैं शर-","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fdvitiysrgbhag7",{"_path":65,"title":67,"description":68,"part":44,"image":9,"prev_path":61,"next_path":69},"॥ द्वितीय सर्ग    भाग  7॥","हाय, कर्ण, तू क्यों जन्मा था? जन्मा तो क्यों वीर हुआ?कवच और कुण्डल-भूषित भी तेरा अधम शरीर हुआ?धँस जाये वह देश अतल में, गुण की जहाँ नहीं पहचान?जाति-गोत्र के बल से ही आदर पाते हैं जहाँ सुजान?","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fdvitiysrgbhag8",{"_path":69,"title":71,"description":72,"part":44,"image":9,"prev_path":65,"next_path":73},"॥ द्वितीय सर्ग    भाग  8॥","किन्तु, पाँव के हिलते ही गुरुवर की नींद उचट जाती,सहम गयी यह सोच कर्ण की भक्तिपूर्ण विह्वल छाती।सोचा, उसने, अतः, कीट यह पिये रक्त, पीने दूँगा,गुरु की कच्ची नींद तोड़ने का, पर पाप नहीं लूँगा।ब","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fdvitiysrgbhag9",{"_path":73,"title":75,"description":76,"part":44,"image":9,"prev_path":69,"next_path":77},"॥ द्वितीय सर्ग    भाग  9॥","सहनशीलता को अपनाकर ब्राह्मण कभी न जीता है,किसी लक्ष्य के लिए नहीं अपमान-हलाहल पीता है।सह सकता जो कठिन वेदना, पी सकता अपमान वही,बुद्धि चलाती जिसे, तेज का कर सकता बलिदान वही।तेज-पुञ्ज ब्राह्","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fdvitiysrgbhag10",{"_path":77,"title":79,"description":80,"part":44,"image":9,"prev_path":73,"next_path":81},"॥ द्वितीय सर्ग    भाग  10॥","छल से पाना मान जगत् में किल्विष है, मल ही तो है,ऊँचा बना आपके आगे, सचमुच यह छल ही तो है।पाता था सम्मान आज तक दानी, व्रती, बली होकर,अब जाऊँगा कहाँ स्वयं गुरु के सामने छली होकर?करें भस्म ही","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fdvitiysrgbhag11",{"_path":81,"title":83,"description":84,"part":44,"image":9,"prev_path":77,"next_path":85},"॥ द्वितीय सर्ग    भाग  11॥","तू ने जीत लिया था मुझको निज पवित्रता के बल से,क्या था पता, लूटने आया है कोई मुझको छल से?किसी और पर नहीं किया, वैसा सनेह मैं करता था,सोने पर भी धनुर्वेद का, ज्ञान कान में भरता था।नहीं किया","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fdvitiysrgbhag12",{"_path":85,"title":87,"description":88,"part":44,"image":9,"prev_path":81,"next_path":89},"॥ द्वितीय सर्ग    भाग  12॥","कर्ण विकल हो खड़ा हुआ कह, हाय! किया यह क्या गुरुवर?दिया शाप अत्यन्त निदारुण, लिया नहीं जीवन क्यों हर?वर्षों की साधना, साथ ही प्राण नहीं क्यों लेते हैं?अब किस सुख के लिए मुझे धरती पर जीने देते","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fdvitiysrgbhag13",{"_path":89,"title":91,"description":92,"part":44,"image":9,"prev_path":85,"next_path":93},"॥ द्वितीय सर्ग    भाग  13॥","आह, बुद्धि कहती कि ठीक था, जो कुछ किया, परन्तु हृदय,मुझसे कर विद्रोह तुम्हारी मना रहा, जाने क्यों, जय?अनायास गुण-शील तुम्हारे, मन में उगते आते हैं,भीतर किसी अश्रु-गंगा में मुझे बोर नहलाते हैं","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Ftritiysrgbhag1",{"_path":93,"title":95,"description":96,"part":97,"image":9,"prev_path":89,"next_path":98},"॥ तृतीय सर्ग    भाग  1॥","हो गया पूर्ण अज्ञात वास,पाडंव लौटे वन से सहास,पावक में कनक-सदृश तप कर,वीरत्व लिए कुछ और प्रखर,नस-नस में तेज-प्रवाह लिये,कुछ और नया उत्साह लिये।सच है, विपत्ति जब आती है,कायर को ही दहलात","तृतीय सर्ग","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Ftritiysrgbhag2",{"_path":98,"title":100,"description":101,"part":97,"image":9,"prev_path":93,"next_path":102},"॥ तृतीय सर्ग    भाग  2॥","वसुधा का नेता कौन हुआ?भूखण्ड-विजेता कौन हुआ?अतुलित यश क्रेता कौन हुआ?नव-धर्म प्रणेता कौन हुआ?जिसने न कभी आराम किया,विघ्नों में रहकर नाम किया।जब विघ्न सामने आते हैं,सोते से हमें जगाते ह","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Ftritiysrgbhag3",{"_path":102,"title":104,"description":105,"part":97,"image":9,"prev_path":98,"next_path":106},"॥ तृतीय सर्ग    भाग  3॥","मैत्री की राह बताने को,सबको सुमार्ग पर लाने को,दुर्योधन को समझाने को,भीषण विध्वंस बचाने को,भगवान् हस्तिनापुर आये,पांडव का संदेशा लाये।दो न्याय अगर तो आधा दो,पर, इसमें भी यदि बाधा हो,","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Ftritiysrgbhag4",{"_path":106,"title":108,"description":109,"part":97,"image":9,"prev_path":102,"next_path":110},"॥ तृतीय सर्ग    भाग  4॥","शत कोटि विष्णु, ब्रह्मा, महेश,शत कोटि विष्णु जलपति, धनेश,शत कोटि रुद्र, शत कोटि काल,शत कोटि दण्डधर लोकपाल।जञ्जीर बढ़ाकर साध इन्हें,हाँ-हाँ दुर्योधन! बाँध इन्हें।भूलोक, अतल, पाताल देख,","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Ftritiysrgbhag5",{"_path":110,"title":112,"description":113,"part":97,"image":9,"prev_path":106,"next_path":114},"॥ तृतीय सर्ग    भाग  5॥","भगवान सभा को छोड़ चले,करके रण गर्जन घोर चलेसामने कर्ण सकुचाया सा,आ मिला चकित भरमाया साहरि बड़े प्रेम से कर धर कर,ले चढ़े उसे अपने रथ पररथ चला परस्पर बात चली,शम-दम की टेढी घात चली,शीत","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Ftritiysrgbhag6",{"_path":114,"title":116,"description":117,"part":97,"image":9,"prev_path":110,"next_path":118},"॥ तृतीय सर्ग    भाग  6॥","विक्रमी पुरुष लेकिन सिर पर,चलता ना छत्र पुरखों का धर.अपना बल-तेज जगाता है,सम्मान जगत से पाता है.सब देख उसे ललचाते हैं,कर विविध यत्न अपनाते हैंकुल-गोत्र नही साधन मेरा,पुरुषार्थ एक बस","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Ftritiysrgbhag7",{"_path":118,"title":120,"description":121,"part":97,"image":9,"prev_path":114,"next_path":122},"॥ तृतीय सर्ग    भाग  7॥","तुच्छ है राज्य क्या है केशव?पाता क्या नर कर प्राप्त विभव?चिंता प्रभूत, अत्यल्प हास,कुछ चाकचिक्य, कुछ पल विलास,पर वह भी यहीं गवाना है,कुछ साथ नही ले जाना है.मुझसे मनुष्य जो होते हैं,क","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fchturthsrgbhag1",{"_path":122,"title":124,"description":125,"part":126,"image":9,"prev_path":118,"next_path":127},"॥ चतुर्थ सर्ग    भाग  1॥","प्रेमयज्ञ अति कठिन, कुण्ड में कौन वीर बलि देगा?तन, मन, धन, सर्वस्व होम कर अतुलनीय यश लेगा?हरि के सम्मुख भी न हार जिसकी निष्ठा ने मानी,धन्य धन्य राधेय! बंधुता के अद्भुत अभिमानी।पर, जाने क्यों","चतुर्थ सर्ग","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fchturthsrgbhag2",{"_path":127,"title":129,"description":130,"part":126,"image":9,"prev_path":122,"next_path":131},"॥ चतुर्थ सर्ग    भाग  2॥","वीर कर्ण, विक्रमी, दान का अति अमोघ व्रतधारी,पाल रहा था बहुत काल से एक पुण्य-प्रण भारी.रवि-पूजन के समय सामने जो याचक आता था,मुँह-माँगा वह दान कर्ण से अनायास पाता थापहर रही थी मुक्त चतुर्दिक य","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fchturthsrgbhag3",{"_path":131,"title":133,"description":134,"part":126,"image":9,"prev_path":127,"next_path":135},"॥ चतुर्थ सर्ग    भाग  3॥","गिरा गहन सुन चकित और मन-ही-मन-कुछ भरमाया,लता-ओट से एक विप्र सामने कर्ण के आया,कहा कि जय हो, हमने भी है सुनी सुकीर्ति कहानी,नहीं आज कोई त्रिलोक में कहीं आप-सा दानी.नहीं फिराते एक बार जो कुछ","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fchturthsrgbhag4",{"_path":135,"title":137,"description":138,"part":126,"image":9,"prev_path":131,"next_path":139},"॥ चतुर्थ सर्ग    भाग  4॥","सहम गया सुन शपथ कर्ण की, हृदय विप्र का डोला,नयन झुकाए हुए भिक्षु साहस समेट कर बोला,धन की लेकर भीख नहीं मैं घर भरने आया हूँ,और नहीं नृप को अपना सेवक करने आया हूँ.यह कुछ मुझको नहीं चाहिए, दे","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fchturthsrgbhag5",{"_path":139,"title":141,"description":142,"part":126,"image":9,"prev_path":135,"next_path":143},"॥ चतुर्थ सर्ग    भाग  5॥","जनमा जाने कहाँ, पला, पद-दलित सूत के कुल में,परिभव सहता रहा विफल प्रोत्साहन हित व्याकुल मैं,द्रोणदेव से हो निराश वन में भृगुपति तक धायाबड़ी भक्ति कि पर, बदले में शाप भयानक पाया.और दान जिसके","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fchturthsrgbhag6",{"_path":143,"title":145,"description":146,"part":126,"image":9,"prev_path":139,"next_path":147},"॥ चतुर्थ सर्ग    भाग  6॥","भुज को छोड़ न मुझे सहारा किसी और सम्बल का,बड़ा भरोसा था, लेकिन, इस कवच और कुण्डल का,पर, उनसे भी आज दूर सम्बन्ध किये लेता हूँ,देवराज! लीजिए खुशी से महादान देता हूँ.यह लीजिए कर्ण का जीवन और","\u002Fsahitya\u002Fraamdharisingh\u002Fchturthsrgbhag7",{"_path":147,"title":149,"description":150,"part":126,"image":9,"prev_path":143,"next_path":10},"॥ चतुर्थ सर्ग    भाग  7॥","हाँ, पड़ पुत्र-प्रेम में आया था छल ही करने को,जान-बूझ कर कवच और कुण्डल तुझसे हरने को,वह छल हुआ प्रसिद्ध किसे, क्या मुख अब दिखलाऊंगा,आया था बन विप्र, चोर बनकर वापस जाऊँगा.वंदनीय तू कर्ण, दे",{"_path":110,"_dir":152,"_draft":153,"_partial":153,"_locale":154,"title":112,"description":113,"navigation":155,"part":97,"author":156,"image":9,"tag":157,"body":162,"_type":1505,"_id":1506,"_source":1507,"_file":1508,"_stem":1509,"_extension":1510},"raamdharisingh",false,"",true,"रामधारी सिँह दिनकर",[158,159,160,161],"literature","book","saaye me dhoop","raamdhari singh dinkar",{"type":163,"children":164,"toc":1502},"root",[165,175,193,197,201,208,211,217,222,227,232,237,242,247,252,257,262,267,272,277,282,287,292,297,302,307,312,317,322,327,332,337,342,347,352,357,362,367,372,377,382,387,392,397,402,407,412,417,422,427,432,437,442,447,452,457,462,467,472,477,482,487,492,497,502,507,512,517,522,527,532,537,542,547,552,557,562,567,572,577,582,587,592,597,602,607,612,617,622,627,632,637,642,647,652,657,662,667,672,677,682,687,692,697,702,707,712,717,722,727,732,737,742,747,752,757,762,767,772,777,782,787,792,797,802,807,812,817,822,827,832,837,842,847,852,857,862,867,872,877,882,887,892,897,902,907,912,917,922,927,932,937,942,947,952,957,962,967,972,977,982,987,992,997,1002,1007,1012,1017,1022,1027,1032,1037,1042,1047,1052,1057,1062,1067,1072,1077,1082,1087,1092,1097,1102,1107,1112,1117,1122,1127,1132,1137,1142,1147,1152,1157,1162,1167,1172,1177,1182,1187,1192,1197,1202,1207,1212,1217,1222,1227,1232,1237,1242,1247,1252,1257,1262,1267,1272,1277,1282,1287,1292,1297,1302,1307,1312,1317,1322,1327,1332,1337,1342,1347,1352,1357,1362,1367,1372,1377,1382,1387,1392,1397,1402,1407,1412,1417,1422,1427,1432,1437,1442,1447,1452,1457,1462,1467,1472,1477,1482,1487,1492,1497],{"type":166,"tag":167,"props":168,"children":169},"element","h1",{"id":154},[170],{"type":166,"tag":171,"props":172,"children":174},"binding",{"value":173},"$doc.title",[],{"type":166,"tag":176,"props":177,"children":180},"div",{"className":178},[179],"sub_heading",[181],{"type":166,"tag":182,"props":183,"children":184},"p",{},[185],{"type":166,"tag":186,"props":187,"children":188},"strong",{},[189],{"type":166,"tag":171,"props":190,"children":192},{"value":191},"$doc.description",[],{"type":166,"tag":194,"props":195,"children":196},"hr",{},[],{"type":166,"tag":198,"props":199,"children":200},"br",{},[],{"type":166,"tag":182,"props":202,"children":203},{},[204],{"type":166,"tag":205,"props":206,"children":207},"img",{"alt":112,"src":9},[],{"type":166,"tag":198,"props":209,"children":210},{},[],{"type":166,"tag":182,"props":212,"children":213},{},[214],{"type":215,"value":216},"text","भगवान सभा को छोड़ चले,",{"type":166,"tag":182,"props":218,"children":219},{},[220],{"type":215,"value":221},"करके रण गर्जन घोर चले",{"type":166,"tag":182,"props":223,"children":224},{},[225],{"type":215,"value":226},"सामने कर्ण सकुचाया सा,",{"type":166,"tag":182,"props":228,"children":229},{},[230],{"type":215,"value":231},"आ मिला चकित भरमाया सा",{"type":166,"tag":182,"props":233,"children":234},{},[235],{"type":215,"value":236},"हरि बड़े प्रेम से कर धर कर,",{"type":166,"tag":182,"props":238,"children":239},{},[240],{"type":215,"value":241},"ले चढ़े उसे अपने रथ पर",{"type":166,"tag":182,"props":243,"children":244},{},[245],{"type":215,"value":246},"रथ चला परस्पर बात चली,",{"type":166,"tag":182,"props":248,"children":249},{},[250],{"type":215,"value":251},"शम-दम की टेढी घात चली,",{"type":166,"tag":182,"props":253,"children":254},{},[255],{"type":215,"value":256},"शीतल हो हरि ने कहा, \"हाय,",{"type":166,"tag":182,"props":258,"children":259},{},[260],{"type":215,"value":261},"अब शेष नही कोई उपाय",{"type":166,"tag":182,"props":263,"children":264},{},[265],{"type":215,"value":266},"हो विवश हमें धनु धरना है,",{"type":166,"tag":182,"props":268,"children":269},{},[270],{"type":215,"value":271},"क्षत्रिय समूह को मरना है",{"type":166,"tag":182,"props":273,"children":274},{},[275],{"type":215,"value":276},"\"मैंने कितना कुछ कहा नहीं?",{"type":166,"tag":182,"props":278,"children":279},{},[280],{"type":215,"value":281},"विष-व्यंग कहाँ तक सहा नहीं?",{"type":166,"tag":182,"props":283,"children":284},{},[285],{"type":215,"value":286},"पर, दुर्योधन मतवाला है,",{"type":166,"tag":182,"props":288,"children":289},{},[290],{"type":215,"value":291},"कुछ नहीं समझने वाला है",{"type":166,"tag":182,"props":293,"children":294},{},[295],{"type":215,"value":296},"चाहिए उसे बस रण केवल,",{"type":166,"tag":182,"props":298,"children":299},{},[300],{"type":215,"value":301},"सारी धरती कि मरण केवल",{"type":166,"tag":182,"props":303,"children":304},{},[305],{"type":215,"value":306},"\"हे वीर ! तुम्हीं बोलो अकाम,",{"type":166,"tag":182,"props":308,"children":309},{},[310],{"type":215,"value":311},"क्या वस्तु बड़ी थी पाँच ग्राम?",{"type":166,"tag":182,"props":313,"children":314},{},[315],{"type":215,"value":316},"वह भी कौरव को भारी है,",{"type":166,"tag":182,"props":318,"children":319},{},[320],{"type":215,"value":321},"मति गई मूढ़ की मरी है",{"type":166,"tag":182,"props":323,"children":324},{},[325],{"type":215,"value":326},"दुर्योधन को बोधूं कैसे?",{"type":166,"tag":182,"props":328,"children":329},{},[330],{"type":215,"value":331},"इस रण को अवरोधूं कैसे?",{"type":166,"tag":182,"props":333,"children":334},{},[335],{"type":215,"value":336},"\"सोचो क्या दृश्य विकट होगा,",{"type":166,"tag":182,"props":338,"children":339},{},[340],{"type":215,"value":341},"रण में जब काल प्रकट होगा?",{"type":166,"tag":182,"props":343,"children":344},{},[345],{"type":215,"value":346},"बाहर शोणित की तप्त धार,",{"type":166,"tag":182,"props":348,"children":349},{},[350],{"type":215,"value":351},"भीतर विधवाओं की पुकार",{"type":166,"tag":182,"props":353,"children":354},{},[355],{"type":215,"value":356},"निरशन, विषण्ण बिल्लायेंगे,",{"type":166,"tag":182,"props":358,"children":359},{},[360],{"type":215,"value":361},"बच्चे अनाथ चिल्लायेंगे",{"type":166,"tag":182,"props":363,"children":364},{},[365],{"type":215,"value":366},"\"चिंता है, मैं क्या और करूं?",{"type":166,"tag":182,"props":368,"children":369},{},[370],{"type":215,"value":371},"शान्ति को छिपा किस ओट धरूँ?",{"type":166,"tag":182,"props":373,"children":374},{},[375],{"type":215,"value":376},"सब राह बंद मेरे जाने,",{"type":166,"tag":182,"props":378,"children":379},{},[380],{"type":215,"value":381},"हाँ एक बात यदि तू माने,",{"type":166,"tag":182,"props":383,"children":384},{},[385],{"type":215,"value":386},"तो शान्ति नहीं जल सकती है,",{"type":166,"tag":182,"props":388,"children":389},{},[390],{"type":215,"value":391},"समराग्नि अभी तल सकती है",{"type":166,"tag":182,"props":393,"children":394},{},[395],{"type":215,"value":396},"\"पा तुझे धन्य है दुर्योधन,",{"type":166,"tag":182,"props":398,"children":399},{},[400],{"type":215,"value":401},"तू एकमात्र उसका जीवन",{"type":166,"tag":182,"props":403,"children":404},{},[405],{"type":215,"value":406},"तेरे बल की है आस उसे,",{"type":166,"tag":182,"props":408,"children":409},{},[410],{"type":215,"value":411},"तुझसे जय का विश्वास उसे",{"type":166,"tag":182,"props":413,"children":414},{},[415],{"type":215,"value":416},"तू संग न उसका छोडेगा,",{"type":166,"tag":182,"props":418,"children":419},{},[420],{"type":215,"value":421},"वह क्यों रण से मुख मोड़ेगा?",{"type":166,"tag":182,"props":423,"children":424},{},[425],{"type":215,"value":426},"\"क्या अघटनीय घटना कराल?",{"type":166,"tag":182,"props":428,"children":429},{},[430],{"type":215,"value":431},"तू पृथा-कुक्षी का प्रथम लाल,",{"type":166,"tag":182,"props":433,"children":434},{},[435],{"type":215,"value":436},"बन सूत अनादर सहता है,",{"type":166,"tag":182,"props":438,"children":439},{},[440],{"type":215,"value":441},"कौरव के दल में रहता है,",{"type":166,"tag":182,"props":443,"children":444},{},[445],{"type":215,"value":446},"शर-चाप उठाये आठ प्रहार,",{"type":166,"tag":182,"props":448,"children":449},{},[450],{"type":215,"value":451},"पांडव से लड़ने हो तत्पर",{"type":166,"tag":182,"props":453,"children":454},{},[455],{"type":215,"value":456},"\"माँ का सनेह पाया न कभी,",{"type":166,"tag":182,"props":458,"children":459},{},[460],{"type":215,"value":461},"सामने सत्य आया न कभी,",{"type":166,"tag":182,"props":463,"children":464},{},[465],{"type":215,"value":466},"किस्मत के फेरे में पड़ कर,",{"type":166,"tag":182,"props":468,"children":469},{},[470],{"type":215,"value":471},"पा प्रेम बसा दुश्मन के घर",{"type":166,"tag":182,"props":473,"children":474},{},[475],{"type":215,"value":476},"निज बंधू मानता है पर को,",{"type":166,"tag":182,"props":478,"children":479},{},[480],{"type":215,"value":481},"कहता है शत्रु सहोदर को",{"type":166,"tag":182,"props":483,"children":484},{},[485],{"type":215,"value":486},"\"पर कौन दोष इसमें तेरा?",{"type":166,"tag":182,"props":488,"children":489},{},[490],{"type":215,"value":491},"अब कहा मान इतना मेरा",{"type":166,"tag":182,"props":493,"children":494},{},[495],{"type":215,"value":496},"चल होकर संग अभी मेरे,",{"type":166,"tag":182,"props":498,"children":499},{},[500],{"type":215,"value":501},"है जहाँ पाँच भ्राता तेरे",{"type":166,"tag":182,"props":503,"children":504},{},[505],{"type":215,"value":506},"बिछुड़े भाई मिल जायेंगे,",{"type":166,"tag":182,"props":508,"children":509},{},[510],{"type":215,"value":511},"हम मिलकर मोद मनाएंगे",{"type":166,"tag":182,"props":513,"children":514},{},[515],{"type":215,"value":516},"\"कुन्ती का तू ही तनय ज्येष्ठ,",{"type":166,"tag":182,"props":518,"children":519},{},[520],{"type":215,"value":521},"बल बुद्धि, शील में परम श्रेष्ठ",{"type":166,"tag":182,"props":523,"children":524},{},[525],{"type":215,"value":526},"मस्तक पर मुकुट धरेंगे हम,",{"type":166,"tag":182,"props":528,"children":529},{},[530],{"type":215,"value":531},"तेरा अभिषेक करेंगे हम",{"type":166,"tag":182,"props":533,"children":534},{},[535],{"type":215,"value":536},"आरती समोद उतारेंगे,",{"type":166,"tag":182,"props":538,"children":539},{},[540],{"type":215,"value":541},"सब मिलकर पाँव पखारेंगे",{"type":166,"tag":182,"props":543,"children":544},{},[545],{"type":215,"value":546},"\"पद-त्राण भीम पहनायेगा,",{"type":166,"tag":182,"props":548,"children":549},{},[550],{"type":215,"value":551},"धर्माचिप चंवर डुलायेगा",{"type":166,"tag":182,"props":553,"children":554},{},[555],{"type":215,"value":556},"पहरे पर पार्थ प्रवर होंगे,",{"type":166,"tag":182,"props":558,"children":559},{},[560],{"type":215,"value":561},"सहदेव-नकुल अनुचर होंगे",{"type":166,"tag":182,"props":563,"children":564},{},[565],{"type":215,"value":566},"भोजन उत्तरा बनायेगी,",{"type":166,"tag":182,"props":568,"children":569},{},[570],{"type":215,"value":571},"पांचाली पान खिलायेगी",{"type":166,"tag":182,"props":573,"children":574},{},[575],{"type":215,"value":576},"\"आहा ! क्या दृश्य सुभग होगा !",{"type":166,"tag":182,"props":578,"children":579},{},[580],{"type":215,"value":581},"आनंद-चमत्कृत जग होगा",{"type":166,"tag":182,"props":583,"children":584},{},[585],{"type":215,"value":586},"सब लोग तुझे पहचानेंगे,",{"type":166,"tag":182,"props":588,"children":589},{},[590],{"type":215,"value":591},"असली स्वरूप में जानेंगे",{"type":166,"tag":182,"props":593,"children":594},{},[595],{"type":215,"value":596},"खोयी मणि को जब पायेगी,",{"type":166,"tag":182,"props":598,"children":599},{},[600],{"type":215,"value":601},"कुन्ती फूली न समायेगी",{"type":166,"tag":182,"props":603,"children":604},{},[605],{"type":215,"value":606},"\"रण अनायास रुक जायेगा,",{"type":166,"tag":182,"props":608,"children":609},{},[610],{"type":215,"value":611},"कुरुराज स्वयं झुक जायेगा",{"type":166,"tag":182,"props":613,"children":614},{},[615],{"type":215,"value":616},"संसार बड़े सुख में होगा,",{"type":166,"tag":182,"props":618,"children":619},{},[620],{"type":215,"value":621},"कोई न कहीं दुःख में होगा",{"type":166,"tag":182,"props":623,"children":624},{},[625],{"type":215,"value":626},"सब गीत खुशी के गायेंगे,",{"type":166,"tag":182,"props":628,"children":629},{},[630],{"type":215,"value":631},"तेरा सौभाग्य मनाएंगे",{"type":166,"tag":182,"props":633,"children":634},{},[635],{"type":215,"value":636},"\"कुरुराज्य समर्पण करता हूँ,",{"type":166,"tag":182,"props":638,"children":639},{},[640],{"type":215,"value":641},"साम्राज्य समर्पण करता हूँ",{"type":166,"tag":182,"props":643,"children":644},{},[645],{"type":215,"value":646},"यश मुकुट मान सिंहासन ले,",{"type":166,"tag":182,"props":648,"children":649},{},[650],{"type":215,"value":651},"बस एक भीख मुझको दे दे",{"type":166,"tag":182,"props":653,"children":654},{},[655],{"type":215,"value":656},"कौरव को तज रण रोक सखे,",{"type":166,"tag":182,"props":658,"children":659},{},[660],{"type":215,"value":661},"भू का हर भावी शोक सखे",{"type":166,"tag":182,"props":663,"children":664},{},[665],{"type":215,"value":666},"सुन-सुन कर कर्ण अधीर हुआ,",{"type":166,"tag":182,"props":668,"children":669},{},[670],{"type":215,"value":671},"क्षण एक तनिक गंभीर हुआ,",{"type":166,"tag":182,"props":673,"children":674},{},[675],{"type":215,"value":676},"फिर कहा \"बड़ी यह माया है,",{"type":166,"tag":182,"props":678,"children":679},{},[680],{"type":215,"value":681},"जो कुछ आपने बताया है",{"type":166,"tag":182,"props":683,"children":684},{},[685],{"type":215,"value":686},"दिनमणि से सुनकर वही कथा",{"type":166,"tag":182,"props":688,"children":689},{},[690],{"type":215,"value":691},"मैं भोग चुका हूँ ग्लानि व्यथा",{"type":166,"tag":182,"props":693,"children":694},{},[695],{"type":215,"value":696},"\"मैं ध्यान जन्म का धरता हूँ,",{"type":166,"tag":182,"props":698,"children":699},{},[700],{"type":215,"value":701},"उन्मन यह सोचा करता हूँ,",{"type":166,"tag":182,"props":703,"children":704},{},[705],{"type":215,"value":706},"कैसी होगी वह माँ कराल,",{"type":166,"tag":182,"props":708,"children":709},{},[710],{"type":215,"value":711},"निज तन से जो शिशु को निकाल",{"type":166,"tag":182,"props":713,"children":714},{},[715],{"type":215,"value":716},"धाराओं में धर आती है,",{"type":166,"tag":182,"props":718,"children":719},{},[720],{"type":215,"value":721},"अथवा जीवित दफनाती है?",{"type":166,"tag":182,"props":723,"children":724},{},[725],{"type":215,"value":726},"\"सेवती मास दस तक जिसको,",{"type":166,"tag":182,"props":728,"children":729},{},[730],{"type":215,"value":731},"पालती उदर में रख जिसको,",{"type":166,"tag":182,"props":733,"children":734},{},[735],{"type":215,"value":736},"जीवन का अंश खिलाती है,",{"type":166,"tag":182,"props":738,"children":739},{},[740],{"type":215,"value":741},"अन्तर का रुधिर पिलाती है",{"type":166,"tag":182,"props":743,"children":744},{},[745],{"type":215,"value":746},"आती फिर उसको फ़ेंक कहीं,",{"type":166,"tag":182,"props":748,"children":749},{},[750],{"type":215,"value":751},"नागिन होगी वह नारि नहीं",{"type":166,"tag":182,"props":753,"children":754},{},[755],{"type":215,"value":756},"\"हे कृष्ण आप चुप ही रहिये,",{"type":166,"tag":182,"props":758,"children":759},{},[760],{"type":215,"value":761},"इस पर न अधिक कुछ भी कहिये",{"type":166,"tag":182,"props":763,"children":764},{},[765],{"type":215,"value":766},"सुनना न चाहते तनिक श्रवण,",{"type":166,"tag":182,"props":768,"children":769},{},[770],{"type":215,"value":771},"जिस माँ ने मेरा किया जनन",{"type":166,"tag":182,"props":773,"children":774},{},[775],{"type":215,"value":776},"वह नहीं नारि कुल्पाली थी,",{"type":166,"tag":182,"props":778,"children":779},{},[780],{"type":215,"value":781},"सर्पिणी परम विकराली थी",{"type":166,"tag":182,"props":783,"children":784},{},[785],{"type":215,"value":786},"\"पत्थर समान उसका हिय था,",{"type":166,"tag":182,"props":788,"children":789},{},[790],{"type":215,"value":791},"सुत से समाज बढ़ कर प्रिय था",{"type":166,"tag":182,"props":793,"children":794},{},[795],{"type":215,"value":796},"गोदी में आग लगा कर के,",{"type":166,"tag":182,"props":798,"children":799},{},[800],{"type":215,"value":801},"मेरा कुल-वंश छिपा कर के",{"type":166,"tag":182,"props":803,"children":804},{},[805],{"type":215,"value":806},"दुश्मन का उसने काम किया,",{"type":166,"tag":182,"props":808,"children":809},{},[810],{"type":215,"value":811},"माताओं को बदनाम किया",{"type":166,"tag":182,"props":813,"children":814},{},[815],{"type":215,"value":816},"\"माँ का पय भी न पीया मैंने,",{"type":166,"tag":182,"props":818,"children":819},{},[820],{"type":215,"value":821},"उलटे अभिशाप लिया मैंने",{"type":166,"tag":182,"props":823,"children":824},{},[825],{"type":215,"value":826},"वह तो यशस्विनी बनी रही,",{"type":166,"tag":182,"props":828,"children":829},{},[830],{"type":215,"value":831},"सबकी भौ मुझ पर तनी रही",{"type":166,"tag":182,"props":833,"children":834},{},[835],{"type":215,"value":836},"कन्या वह रही अपरिणीता,",{"type":166,"tag":182,"props":838,"children":839},{},[840],{"type":215,"value":841},"जो कुछ बीता, मुझ पर बीता",{"type":166,"tag":182,"props":843,"children":844},{},[845],{"type":215,"value":846},"\"मैं जाती गोत्र से दीन, हीन,",{"type":166,"tag":182,"props":848,"children":849},{},[850],{"type":215,"value":851},"राजाओं के सम्मुख मलीन,",{"type":166,"tag":182,"props":853,"children":854},{},[855],{"type":215,"value":856},"जब रोज अनादर पाता था,",{"type":166,"tag":182,"props":858,"children":859},{},[860],{"type":215,"value":861},"कह 'शूद्र' पुकारा जाता था",{"type":166,"tag":182,"props":863,"children":864},{},[865],{"type":215,"value":866},"पत्थर की छाती फटी नही,",{"type":166,"tag":182,"props":868,"children":869},{},[870],{"type":215,"value":871},"कुन्ती तब भी तो कटी नहीं",{"type":166,"tag":182,"props":873,"children":874},{},[875],{"type":215,"value":876},"\"मैं सूत-वंश में पलता था,",{"type":166,"tag":182,"props":878,"children":879},{},[880],{"type":215,"value":881},"अपमान अनल में जलता था,",{"type":166,"tag":182,"props":883,"children":884},{},[885],{"type":215,"value":886},"सब देख रही थी दृश्य पृथा,",{"type":166,"tag":182,"props":888,"children":889},{},[890],{"type":215,"value":891},"माँ की ममता पर हुई वृथा",{"type":166,"tag":182,"props":893,"children":894},{},[895],{"type":215,"value":896},"छिप कर भी तो सुधि ले न सकी",{"type":166,"tag":182,"props":898,"children":899},{},[900],{"type":215,"value":901},"छाया अंचल की दे न सकी",{"type":166,"tag":182,"props":903,"children":904},{},[905],{"type":215,"value":906},"\"पा पाँच तनय फूली फूली,",{"type":166,"tag":182,"props":908,"children":909},{},[910],{"type":215,"value":911},"दिन-रात बड़े सुख में भूली",{"type":166,"tag":182,"props":913,"children":914},{},[915],{"type":215,"value":916},"कुन्ती गौरव में चूर रही,",{"type":166,"tag":182,"props":918,"children":919},{},[920],{"type":215,"value":921},"मुझ पतित पुत्र से दूर रही",{"type":166,"tag":182,"props":923,"children":924},{},[925],{"type":215,"value":926},"क्या हुआ की अब अकुलाती है?",{"type":166,"tag":182,"props":928,"children":929},{},[930],{"type":215,"value":931},"किस कारण मुझे बुलाती है?",{"type":166,"tag":182,"props":933,"children":934},{},[935],{"type":215,"value":936},"\"क्या पाँच पुत्र हो जाने पर,",{"type":166,"tag":182,"props":938,"children":939},{},[940],{"type":215,"value":941},"सुत के धन धाम गंवाने पर",{"type":166,"tag":182,"props":943,"children":944},{},[945],{"type":215,"value":946},"या महानाश के छाने पर,",{"type":166,"tag":182,"props":948,"children":949},{},[950],{"type":215,"value":951},"अथवा मन के घबराने पर",{"type":166,"tag":182,"props":953,"children":954},{},[955],{"type":215,"value":956},"नारियाँ सदय हो जाती हैं",{"type":166,"tag":182,"props":958,"children":959},{},[960],{"type":215,"value":961},"बिछुडोँ को गले लगाती है?",{"type":166,"tag":182,"props":963,"children":964},{},[965],{"type":215,"value":966},"\"कुन्ती जिस भय से भरी रही,",{"type":166,"tag":182,"props":968,"children":969},{},[970],{"type":215,"value":971},"तज मुझे दूर हट खड़ी रही",{"type":166,"tag":182,"props":973,"children":974},{},[975],{"type":215,"value":976},"वह पाप अभी भी है मुझमें,",{"type":166,"tag":182,"props":978,"children":979},{},[980],{"type":215,"value":981},"वह शाप अभी भी है मुझमें",{"type":166,"tag":182,"props":983,"children":984},{},[985],{"type":215,"value":986},"क्या हुआ की वह डर जायेगा?",{"type":166,"tag":182,"props":988,"children":989},{},[990],{"type":215,"value":991},"कुन्ती को काट न खायेगा?",{"type":166,"tag":182,"props":993,"children":994},{},[995],{"type":215,"value":996},"\"सहसा क्या हाल विचित्र हुआ,",{"type":166,"tag":182,"props":998,"children":999},{},[1000],{"type":215,"value":1001},"मैं कैसे पुण्य-चरित्र हुआ?",{"type":166,"tag":182,"props":1003,"children":1004},{},[1005],{"type":215,"value":1006},"कुन्ती का क्या चाहता ह्रदय,",{"type":166,"tag":182,"props":1008,"children":1009},{},[1010],{"type":215,"value":1011},"मेरा सुख या पांडव की जय?",{"type":166,"tag":182,"props":1013,"children":1014},{},[1015],{"type":215,"value":1016},"यह अभिनन्दन नूतन क्या है?",{"type":166,"tag":182,"props":1018,"children":1019},{},[1020],{"type":215,"value":1021},"केशव! यह परिवर्तन क्या है?",{"type":166,"tag":182,"props":1023,"children":1024},{},[1025],{"type":215,"value":1026},"\"मैं हुआ धनुर्धर जब नामी,",{"type":166,"tag":182,"props":1028,"children":1029},{},[1030],{"type":215,"value":1031},"सब लोग हुए हित के कामी",{"type":166,"tag":182,"props":1033,"children":1034},{},[1035],{"type":215,"value":1036},"पर ऐसा भी था एक समय,",{"type":166,"tag":182,"props":1038,"children":1039},{},[1040],{"type":215,"value":1041},"जब यह समाज निष्ठुर निर्दय",{"type":166,"tag":182,"props":1043,"children":1044},{},[1045],{"type":215,"value":1046},"किंचित न स्नेह दर्शाता था,",{"type":166,"tag":182,"props":1048,"children":1049},{},[1050],{"type":215,"value":1051},"विष-व्यंग सदा बरसाता था",{"type":166,"tag":182,"props":1053,"children":1054},{},[1055],{"type":215,"value":1056},"\"उस समय सुअंक लगा कर के,",{"type":166,"tag":182,"props":1058,"children":1059},{},[1060],{"type":215,"value":1061},"अंचल के तले छिपा कर के",{"type":166,"tag":182,"props":1063,"children":1064},{},[1065],{"type":215,"value":1066},"चुम्बन से कौन मुझे भर कर,",{"type":166,"tag":182,"props":1068,"children":1069},{},[1070],{"type":215,"value":1071},"ताड़ना-ताप लेती थी हर?",{"type":166,"tag":182,"props":1073,"children":1074},{},[1075],{"type":215,"value":1076},"राधा को छोड़ भजूं किसको,",{"type":166,"tag":182,"props":1078,"children":1079},{},[1080],{"type":215,"value":1081},"जननी है वही, तजूं किसको?",{"type":166,"tag":182,"props":1083,"children":1084},{},[1085],{"type":215,"value":1086},"\"हे कृष्ण ! ज़रा यह भी सुनिए,",{"type":166,"tag":182,"props":1088,"children":1089},{},[1090],{"type":215,"value":1091},"सच है की झूठ मन में गुनिये",{"type":166,"tag":182,"props":1093,"children":1094},{},[1095],{"type":215,"value":1096},"धूलों में मैं था पडा हुआ,",{"type":166,"tag":182,"props":1098,"children":1099},{},[1100],{"type":215,"value":1101},"किसका सनेह पा बड़ा हुआ?",{"type":166,"tag":182,"props":1103,"children":1104},{},[1105],{"type":215,"value":1106},"किसने मुझको सम्मान दिया,",{"type":166,"tag":182,"props":1108,"children":1109},{},[1110],{"type":215,"value":1111},"नृपता दे महिमावान किया?",{"type":166,"tag":182,"props":1113,"children":1114},{},[1115],{"type":215,"value":1116},"\"अपना विकास अवरुद्ध देख,",{"type":166,"tag":182,"props":1118,"children":1119},{},[1120],{"type":215,"value":1121},"सारे समाज को क्रुद्ध देख",{"type":166,"tag":182,"props":1123,"children":1124},{},[1125],{"type":215,"value":1126},"भीतर जब टूट चुका था मन,",{"type":166,"tag":182,"props":1128,"children":1129},{},[1130],{"type":215,"value":1131},"आ गया अचानक दुर्योधन",{"type":166,"tag":182,"props":1133,"children":1134},{},[1135],{"type":215,"value":1136},"निश्छल पवित्र अनुराग लिए,",{"type":166,"tag":182,"props":1138,"children":1139},{},[1140],{"type":215,"value":1141},"मेरा समस्त सौभाग्य लिए",{"type":166,"tag":182,"props":1143,"children":1144},{},[1145],{"type":215,"value":1146},"\"कुन्ती ने केवल जन्म दिया,",{"type":166,"tag":182,"props":1148,"children":1149},{},[1150],{"type":215,"value":1151},"राधा ने माँ का कर्म किया",{"type":166,"tag":182,"props":1153,"children":1154},{},[1155],{"type":215,"value":1156},"पर कहते जिसे असल जीवन,",{"type":166,"tag":182,"props":1158,"children":1159},{},[1160],{"type":215,"value":1161},"देने आया वह दुर्योधन",{"type":166,"tag":182,"props":1163,"children":1164},{},[1165],{"type":215,"value":1166},"वह नहीं भिन्न माता से है",{"type":166,"tag":182,"props":1168,"children":1169},{},[1170],{"type":215,"value":1171},"बढ़ कर सोदर भ्राता से है",{"type":166,"tag":182,"props":1173,"children":1174},{},[1175],{"type":215,"value":1176},"\"राजा रंक से बना कर के,",{"type":166,"tag":182,"props":1178,"children":1179},{},[1180],{"type":215,"value":1181},"यश, मान, मुकुट पहना कर के",{"type":166,"tag":182,"props":1183,"children":1184},{},[1185],{"type":215,"value":1186},"बांहों में मुझे उठा कर के,",{"type":166,"tag":182,"props":1188,"children":1189},{},[1190],{"type":215,"value":1191},"सामने जगत के ला करके",{"type":166,"tag":182,"props":1193,"children":1194},{},[1195],{"type":215,"value":1196},"करतब क्या क्या न किया उसने",{"type":166,"tag":182,"props":1198,"children":1199},{},[1200],{"type":215,"value":1201},"मुझको नव-जन्म दिया उसने",{"type":166,"tag":182,"props":1203,"children":1204},{},[1205],{"type":215,"value":1206},"\"है ऋणी कर्ण का रोम-रोम,",{"type":166,"tag":182,"props":1208,"children":1209},{},[1210],{"type":215,"value":1211},"जानते सत्य यह सूर्य-सोम",{"type":166,"tag":182,"props":1213,"children":1214},{},[1215],{"type":215,"value":1216},"तन मन धन दुर्योधन का है,",{"type":166,"tag":182,"props":1218,"children":1219},{},[1220],{"type":215,"value":1221},"यह जीवन दुर्योधन का है",{"type":166,"tag":182,"props":1223,"children":1224},{},[1225],{"type":215,"value":1226},"सुर पुर से भी मुख मोडूँगा,",{"type":166,"tag":182,"props":1228,"children":1229},{},[1230],{"type":215,"value":1231},"केशव ! मैं उसे न छोडूंगा",{"type":166,"tag":182,"props":1233,"children":1234},{},[1235],{"type":215,"value":1236},"\"सच है मेरी है आस उसे,",{"type":166,"tag":182,"props":1238,"children":1239},{},[1240],{"type":215,"value":1241},"मुझ पर अटूट विश्वास उसे",{"type":166,"tag":182,"props":1243,"children":1244},{},[1245],{"type":215,"value":1246},"हाँ सच है मेरे ही बल पर,",{"type":166,"tag":182,"props":1248,"children":1249},{},[1250],{"type":215,"value":1251},"ठाना है उसने महासमर",{"type":166,"tag":182,"props":1253,"children":1254},{},[1255],{"type":215,"value":1256},"पर मैं कैसा पापी हूँगा?",{"type":166,"tag":182,"props":1258,"children":1259},{},[1260],{"type":215,"value":1261},"दुर्योधन को धोखा दूँगा?",{"type":166,"tag":182,"props":1263,"children":1264},{},[1265],{"type":215,"value":1266},"\"रह साथ सदा खेला खाया,",{"type":166,"tag":182,"props":1268,"children":1269},{},[1270],{"type":215,"value":1271},"सौभाग्य-सुयश उससे पाया",{"type":166,"tag":182,"props":1273,"children":1274},{},[1275],{"type":215,"value":1276},"अब जब विपत्ति आने को है,",{"type":166,"tag":182,"props":1278,"children":1279},{},[1280],{"type":215,"value":1281},"घनघोर प्रलय छाने को है",{"type":166,"tag":182,"props":1283,"children":1284},{},[1285],{"type":215,"value":1286},"तज उसे भाग यदि जाऊंगा",{"type":166,"tag":182,"props":1288,"children":1289},{},[1290],{"type":215,"value":1291},"कायर, कृतघ्न कहलाऊँगा",{"type":166,"tag":182,"props":1293,"children":1294},{},[1295],{"type":215,"value":1296},"\"कुन्ती का मैं भी एक तनय,",{"type":166,"tag":182,"props":1298,"children":1299},{},[1300],{"type":215,"value":1301},"जिसको होगा इसका प्रत्यय",{"type":166,"tag":182,"props":1303,"children":1304},{},[1305],{"type":215,"value":1306},"संसार मुझे धिक्कारेगा,",{"type":166,"tag":182,"props":1308,"children":1309},{},[1310],{"type":215,"value":1311},"मन में वह यही विचारेगा",{"type":166,"tag":182,"props":1313,"children":1314},{},[1315],{"type":215,"value":1316},"फिर गया तुरत जब राज्य मिला,",{"type":166,"tag":182,"props":1318,"children":1319},{},[1320],{"type":215,"value":1321},"यह कर्ण बड़ा पापी निकला",{"type":166,"tag":182,"props":1323,"children":1324},{},[1325],{"type":215,"value":1326},"\"मैं ही न सहूंगा विषम डंक,",{"type":166,"tag":182,"props":1328,"children":1329},{},[1330],{"type":215,"value":1331},"अर्जुन पर भी होगा कलंक",{"type":166,"tag":182,"props":1333,"children":1334},{},[1335],{"type":215,"value":1336},"सब लोग कहेंगे डर कर ही,",{"type":166,"tag":182,"props":1338,"children":1339},{},[1340],{"type":215,"value":1341},"अर्जुन ने अद्भुत नीति गही",{"type":166,"tag":182,"props":1343,"children":1344},{},[1345],{"type":215,"value":1346},"चल चाल कर्ण को फोड़ लिया",{"type":166,"tag":182,"props":1348,"children":1349},{},[1350],{"type":215,"value":1351},"सम्बन्ध अनोखा जोड़ लिया",{"type":166,"tag":182,"props":1353,"children":1354},{},[1355],{"type":215,"value":1356},"\"कोई भी कहीं न चूकेगा,",{"type":166,"tag":182,"props":1358,"children":1359},{},[1360],{"type":215,"value":1361},"सारा जग मुझ पर थूकेगा",{"type":166,"tag":182,"props":1363,"children":1364},{},[1365],{"type":215,"value":1366},"तप त्याग शील, जप योग दान,",{"type":166,"tag":182,"props":1368,"children":1369},{},[1370],{"type":215,"value":1371},"मेरे होंगे मिट्टी समान",{"type":166,"tag":182,"props":1373,"children":1374},{},[1375],{"type":215,"value":1376},"लोभी लालची कहाऊँगा",{"type":166,"tag":182,"props":1378,"children":1379},{},[1380],{"type":215,"value":1381},"किसको क्या मुख दिखलाऊँगा?",{"type":166,"tag":182,"props":1383,"children":1384},{},[1385],{"type":215,"value":1386},"\"जो आज आप कह रहे आर्य,",{"type":166,"tag":182,"props":1388,"children":1389},{},[1390],{"type":215,"value":1391},"कुन्ती के मुख से कृपाचार्य",{"type":166,"tag":182,"props":1393,"children":1394},{},[1395],{"type":215,"value":1396},"सुन वही हुए लज्जित होते,",{"type":166,"tag":182,"props":1398,"children":1399},{},[1400],{"type":215,"value":1401},"हम क्यों रण को सज्जित होते",{"type":166,"tag":182,"props":1403,"children":1404},{},[1405],{"type":215,"value":1406},"मिलता न कर्ण दुर्योधन को,",{"type":166,"tag":182,"props":1408,"children":1409},{},[1410],{"type":215,"value":1411},"पांडव न कभी जाते वन को",{"type":166,"tag":182,"props":1413,"children":1414},{},[1415],{"type":215,"value":1416},"\"लेकिन नौका तट छोड़ चली,",{"type":166,"tag":182,"props":1418,"children":1419},{},[1420],{"type":215,"value":1421},"कुछ पता नहीं किस ओर चली",{"type":166,"tag":182,"props":1423,"children":1424},{},[1425],{"type":215,"value":1426},"यह बीच नदी की धारा है,",{"type":166,"tag":182,"props":1428,"children":1429},{},[1430],{"type":215,"value":1431},"सूझता न कूल-किनारा है",{"type":166,"tag":182,"props":1433,"children":1434},{},[1435],{"type":215,"value":1436},"ले लील भले यह धार मुझे,",{"type":166,"tag":182,"props":1438,"children":1439},{},[1440],{"type":215,"value":1441},"लौटना नहीं स्वीकार मुझे",{"type":166,"tag":182,"props":1443,"children":1444},{},[1445],{"type":215,"value":1446},"\"धर्माधिराज का ज्येष्ठ बनूँ,",{"type":166,"tag":182,"props":1448,"children":1449},{},[1450],{"type":215,"value":1451},"भारत में सबसे श्रेष्ठ बनूँ?",{"type":166,"tag":182,"props":1453,"children":1454},{},[1455],{"type":215,"value":1456},"कुल की पोशाक पहन कर के,",{"type":166,"tag":182,"props":1458,"children":1459},{},[1460],{"type":215,"value":1461},"सिर उठा चलूँ कुछ तन कर के?",{"type":166,"tag":182,"props":1463,"children":1464},{},[1465],{"type":215,"value":1466},"इस झूठ-मूठ में रस क्या है?",{"type":166,"tag":182,"props":1468,"children":1469},{},[1470],{"type":215,"value":1471},"केशव ! यह सुयश - सुयश क्या है?",{"type":166,"tag":182,"props":1473,"children":1474},{},[1475],{"type":215,"value":1476},"\"सिर पर कुलीनता का टीका,",{"type":166,"tag":182,"props":1478,"children":1479},{},[1480],{"type":215,"value":1481},"भीतर जीवन का रस फीका",{"type":166,"tag":182,"props":1483,"children":1484},{},[1485],{"type":215,"value":1486},"अपना न नाम जो ले सकते,",{"type":166,"tag":182,"props":1488,"children":1489},{},[1490],{"type":215,"value":1491},"परिचय न तेज से दे सकते",{"type":166,"tag":182,"props":1493,"children":1494},{},[1495],{"type":215,"value":1496},"ऐसे भी कुछ नर होते हैं",{"type":166,"tag":182,"props":1498,"children":1499},{},[1500],{"type":215,"value":1501},"कुल को खाते औ' खोते हैं",{"title":154,"searchDepth":1503,"depth":1503,"links":1504},2,[],"markdown","content:sahitya:raamdharisingh:26.tritiysrgbhag5.md","content","sahitya\u002Fraamdharisingh\u002F26.tritiysrgbhag5.md","sahitya\u002Fraamdharisingh\u002F26.tritiysrgbhag5","md",1776501289024]